फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Lagengecoronase: तीन दोस्त बस्तियों में बांट रहे मास्क और सैनिटाइजर, कोरोना से बचाव के लिए लोगों को कर रहे जागरूक

Mon, 24 May 2021 10:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आवास विकास कॉलोनी निवासी तीन दोस्तों ने फ्रंटलाइन वर्कर्स और कमजोर तबके के लोगों को मास्क, सैनिटाइजर मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है। बस्तियों में लोगों को गाइड लाइन का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा: तीन दोस्त कोरोना संक्रमण के लिए कर रहे जागरूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संक्रमण के दौरान कोरोना के खिलाफ जंग में निजी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। आवास विकास कॉलोनी निवासी तीन दोस्त भी कोरोना से बचाव के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में फ्रंटलाइन वर्कर्स और कमजोर तबके के लोगों को मास्क, सैनिटाइजर मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है। बस्तियों में लोगों को गाइड लाइन का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

विज्ञापन

आपस में पैसे किए एकत्र
आवास विकास में जूता फैक्ट्री चलाने वाले सुनील कुमार ने बताया कि मई की शुरुआत में उन्होंने यह प्रयास शुरू किया। अपने दो साथियों रोहित वर्मा और जितेंद्र कुमार को भी साथ लिया। कारखाने बंद हो चुके हैं। उन्होंने आपस में पैसे एकत्र कर मास्क और सैनिटाइजर खरीदे। इन्हें छोटे पैकेटों में रखकर ट्रैफिक ड्यूटी में पुलिसकर्मियों को बांटना शुरू किया। 

इसके बाद अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी मास्क व सैनिटाइजर बांटे। अब वह बस्तियों में लोगों को मास्क व सैनिटाइजर देकर जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद केवल गाइड लाइन के प्रति लोगों को संजीदा बनाना है। इसे हल्के में लेने के कारण ही दूसरी लहर में इतनी मौतें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में 48 मौतें दर्ज, 24 घंटे में मिले 49 मरीज
गौरतलब है कि आगरा में कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद अब संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े सामने आ रहे हैं। स्थिति चिंताजनक है। क्योकि एक तरफ नए मरीज घट रहे हैं, जबकि मृतक संख्या थमने का नाम नहीं ले रही। रविवार को 49 नए मरीज मिले हैं। 11 नए समेत पांच दिन में 48 मरीजों की मौत का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज हुआ है।

अप्रैल में आई संक्रमण की दूसरी लहर बड़े पैमाने पर लोगों को निगल गई। उस समय अस्पतालों से लेकर श्मशान तक शवों से पटे रहे। उनमें से कई संक्रमितों की मौत पोर्टल पर अब दर्ज हो रही है। रविवार को 11 मृतकों का ब्योरा सरकारी पोर्टल पर दर्ज होने से अब कुल मृतक संख्या 374 हो गई है। पिछले पांच दिनों में 48 मरीजों की मौत का ब्योरा दर्ज किया है। 24 घंटे में 8109 लोगों की जांच में महज 49 नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 25363 हो गई है। जिनमें 24137 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
ये भी पढ़ें:
हैवानियत: किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दोस्त संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल
आगरा: चुनाव में संक्रमण से मृत 46 कर्मियों की सूची, मदद सिर्फ तीन को, प्रशासन ने बीमार होने के बाद मौत नहीं मानीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें