फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, तीन पूर्व विधायक सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल

Sat, 23 Mar 2019 01:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा और रालोद को बड़ा झटका लगा है। बसपा के तीन पूर्व विधायक सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इनमें एक रालोद नेता भी शामिल हैं। आगरा में इन सभी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। उन्होंने कहा कि इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी।

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी में वापसी करते ही राज बब्बर ने बड़ा धमाका किया है। शनिवार को राज बब्बर ने बसपा के पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, ठाकुर सूरजपाल सिंह और भगवान सिंह कुशवाहा, सादाबाद से रालोद के पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी, अकोला के ब्लाक प्रमुख ओंकार सिंह चाहर को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। 

संजय प्लेस स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि ये सभी लोग मेरे पुराने साथी हैं, इन्होंने आज कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करके जातिवादी और फिरकापरस्त ताकतों को सच्चाई का आइना दिखाया है। कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो सभी धर्म और समाज के लोगों को साथ लेकर चल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए छोड़ी मुरादाबाद सीट

प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
राजबब्बर ने अपने पुराने साथी एत्मादपुर से पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के बारे में बताया कि हम दोनों ने एक साथ ही राजनीति में कदम रखा था, इस पर डा. धर्मपाल भावुक हो गए। उन्होंने ठाकुर सूरजपाल और भगवान सिंह कुशवाहा को जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी मजबूत हुई है। 

राज बब्बर ने कहा कि वो फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने नहीं बल्कि अपने घर में अपनों का आशीर्वाद लेने आए हैं। आगरा की जनता ने उनको जन्मभूमि पर बुलाया है। उन्होंने कहा कि पहले मुरादाबाद से टिकट देने की घोषणा पार्टी ने की थी, क्योंकि यह सीट गठबंधन में दूसरे उम्मीदवार को दी जानी थी, लेकिन बाद में सीकरी से मैदान में उतरने का आदेश पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दिया। 

मुरादाबाद में दावेदारी छोड़ने के पीछे कहीं गाजियाबाद के दोहराव का डर तो नहीं था? इस सवाल पर राजबब्बर गंभीर हो गए। बोले, गाजियाबाद में चुनाव से महज 14 दिन पहले भेजा गया था। वहां के रास्ते तक मालूम नहीं थे। वहां के समीकरण अलग तरह के थे। अब घर के लोगों ने यहां बुला लिया है। 

बसपा प्रमुख के कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाने के मसले पर उन्होंने कहा कि मायावती खुद भ्रम में हैं। उन्होंने कहा कि वो फतेहपुर सीकरी में रहेंगे और उनकी टीम यहां काम करेगी। राजबब्बर ने आगरा लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी प्रीता हरित के बारे में बताया कि वो प्रधान आयकर आयुक्त के पद से वीआरएस लेकर आगरा की जनता की सेवा करने के लिए आ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें