फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी का पर्चा भरवाने मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी, चुनावी रैली कर मांगेंगे वोट

Sat, 23 Mar 2019 12:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमा मालिनी के नामांकन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मथुरा आ रहे हैं। नामांकन के बाद बिहारी जी के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री वृंदावन जाएंगे। इसके बाद चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा ने हेमा मालिनी को एक बार फिर मथुरा से लोकसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। यहां 11 अप्रैल को मतदान होना है और नामांकन भरने की अंतिम तिथि 26 मार्च है। हेमा मालिनी 25 मार्च यानि सोमवार को नामांकन दाखिल करने जा रही हैं।

इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार ने बताया कि पहले नामांकन होगा उसके बाद मुख्यमंत्री वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में चुनावी सभा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिला

इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सर्वज्ञराम मिश्र को दे दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिल गया है, वहीं मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होते ही भाजपा पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। 
 
दूसरी ओर, पार्टी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिन पूर्व 24 मार्च को आगरा और फतेहपुर सीकरी के प्रत्याशियों प्रोफेसर एसपी सिंह तथा राजकुमार चाहर के समर्थन में आगरा कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। 

भाजपा ने आगरा और फतेहपुर सीकरी दोनों ही सीटों पर अपने मौजूदा सांसदों के टिकट काटकर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। अमित शाह के साथ रेलमंत्री पीयूष गोयल भी पहुंचेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें