फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा लुढककर रह गया 3 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मौसम का मिजाज सोमवार को और तल्ख हो गया। पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस पर रह गया। दिन भर ठंडी हवाएं चलती रही। खिली धूप में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। लोग ठंड से कंपकंपाते रहे।
विज्ञापन

ठंड का मौसम अब परवान चढ़ने लगा है। रात भर ठंडे हवाएं लोगों को परेशान करती रही। तड़के पांच बजे सबसे अधिक ठंड रही। पारा मात्र तीन डिग्री तक रह गया। सात बजे तक काफी ठंड रही। इसके बाद धूप निकलना शुरू हो गई, जिससे पारे में सुधार आने लगा, लेकिन ठंडी हवाओें के झोंके लोगों को झकझोरते रहे। इसके कारण खिली धूप के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। दोपहर के समय आसमान में बादल घिरना शुरू हो गए। पारा अधिकतम 19 डिग्री तक ही पहुंच सका। जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, लोग धूप में बैठकर ठंड से राहत पाते देखे गए।
लेकिन शाम चार बजे के बाद पारा फिर से गिरना शुरू हो गया, जिससे मौसम का मिजाज फिर से ठंडा होने लगा। ठंड के तल्ख तेवरों के चलते लोगों को काफी दिक्कतें हुई। हवा के झोकों के चलते वाहन चालकों को अपना वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पतालों में नहीं है ठंड से बचाव के इंतजाम
कासगंज। ठंड के तल्ख तेवरों के बाद भी सरकारी अस्पतालों में ठंड से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए है। जिला अस्पताल पर वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को मात्र एक कंबल ही दिया जाता है। वार्ड को गरम रखने के लिए हीटर आदि के इंतजाम नहीं किए गए हैं। मरीज रात भर ठंड में ठिठुराते रहते हैं।
सरकारी स्कूलों में दरी पर ही बैठकर ही पढ़ते हैं बच्चे
कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी बच्चों को ठंड से बचाने के इंतजाम नहीं किए गए है। बच्चों को दरी पर बैठकर ही अपनी शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है। जिससे कमरों में बच्चों को ठंड में ठिठुरना पड़ता है। धूप निकलने पर शिक्षक मैदान में अपनी कक्षा का संचालन कर लेते हैं, जिससे बच्चों को कुछ राहत मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें