फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 37 दिन बाद सबसे कम 79 नए संक्रमित मिले, तीन मरीजों की मौत

Tue, 18 May 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के लिए राहत की खबर है। डेढ़ महीने बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 100 से नीचे आया है। हालांकि संक्रमितों की मौत का सिलसिला अभी नहीं थमा है। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड के बाहर खड़ा स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में सोमवार को 24 घंटे में 79 नए मरीज मिले हैं जबकि 160 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीन और मरीजों की मौत हुई है। इससे मृतक संख्या 322 हो गई है। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा  करीब 25 हजार हो गया है। फिलहाल अब जिले में संक्रमण का ग्राफ लगातार घट रहा है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में 1598 एक्टिव केस हैं। सोमवार को 4703 मरीजों की जांच में 79 नए मरीज मिले हैं। संक्रमण दर 1.67% है। यानी प्रत्येक 100 मरीज की जांच में दो संक्रमित मिल रहे हैं। 160 नए मरीज सहित सोमवार तक 23013 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल मरीजों की संख्या 24933 पहुंच गई है। जिले में मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर 92.30% पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से कोरोना व्यवहार को अपनाने और नियमों का पालन करने की अपील की है। 

बुजुर्ग व बच्चों के लिए सतर्कता
जिला प्रशासन ने शहर में बुजुर्ग और बच्चों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा युवाओं में संक्रमण के लक्षण जल्दी प्रदर्शित नहीं होते। परंतु इनके संपर्क में आने से घर के अन्य सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में युवाओं से ज्यादा बुजुर्ग और बच्चों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल से अब तक मिले मरीजों के आंकड़े
1 अप्रैल- 15
2 अप्रैल- 49
3 अप्रैल- 68
4 अप्रैल- 58
5 अप्रैल- 72
6 अप्रैल- 82
7 अप्रैल- 73
8 अप्रैल- 43  
9 अप्रैल- 67
10 अप्रैल : 102
11 अप्रैल : 119
12 अप्रैल : 130
13 अप्रैल : 197
14 अप्रैल : 242
15 अप्रैल : 295
16 अप्रैल : 346
17 अप्रैल : 398
18 अप्रैल : 448
19 अप्रैल : 469
20 अप्रैल : 493
21 अप्रैल : 566
22 अप्रैल : 546
23 अप्रैल : 594
24 अप्रैल : 530
25 अप्रैल : 437
26 अप्रैल : 487
27 अप्रैल : 494
28 अप्रैल : 696
29 अप्रैल : 722
30 अप्रैल : 893
1 मई : 647
2 मई : 649
3 मई : 396
4 मई : 267
5 मई : 205
6 मई : 234
7 मई : 198
8 मई : 225
9 मई : 241
10 मई : 285
11 मई : 252
12 मई : 189
13 मई : 177
14 मई : 165
15 मई : 158
16 मई : 111
17 मई :  79
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें