फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत, 241 नए संक्रमित मिले, 323 ठीक हुए

Mon, 10 May 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी में कोरोना वायरस के नए मामले भले ही स्थिर हैं, लेकिन संक्रमितों की मौत का सिलसिला बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना कर्फ्यू में संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम हो गई है, लेकिन संक्रमितों की मौत का सिलसिला नहीं थमा है। तीन और कोरोना मरीजों की मौत होने से रविवार को ताजनगरी में मृतकों की संख्या 299 हो गई। पिछले 24 घंटे में 4429 लोगों की जांच में 241 नए मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


बीते सप्ताह में नए संक्रमितों का आंकड़ा चार-पांच सौ के पार पहुंच जा रहा था, अब दो-ढाई सौ के बीच थम गया है। हालांकि संक्रमितों की मौत का सिलसिला बदस्तूर जारी है। रविवार को प्रशासन के आंकड़े में तीन मरीजों की मौत दर्ज हुई है। इससे पहले शनिवार चार मरीजों ने दम तोड़ा था। 

प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 7.83 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 23517 संक्रमित मिले हैं, जिनमें 21057 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 323 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने की दर 88.54 फीसदी हो गई है, जो बीते सप्ताह 80 फीसदी से नीचे पहुंच गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरगवां में दस लोग और मिले पॉजिटिव
बरहन के कुरगवां गांव में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच में 10 और लोग पॉजिटिव निकले। इससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या 25 हो गई है।  
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एत्मादपुर के अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से टीम लगातार गांव में कैंप करके बीमारों की जांच और मरीजों को मेडिकल किट, दवाएं दे रही है। संक्रमितों के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।

रविवार को मुख्य विकास अधिकारी ए मानिक नंदन ने भी कुरगवां पहुंचकर बीमारों का हाल जाना। मरीजों के लिए औक्सीजन व अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से मोबाइल फोन पर बात की। संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर जूनियर हाईस्कूलों खुलवाने के आदेश दिए। अभी प्राथमिक स्कूल और घरों में ही लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। 

आठ गांव में 88 की जांच, एक भी संक्रमित नहीं
बाह में कोरोना संक्रमण को लेकर क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है। रविवार को आठ गांव में 88 लोगों की हुई जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पुरा नीमडांडा में 20, बिचोला में 15, क्वारी में 11, चांगौली, विक्रमपुर में 10-10, पुरा जसोल में 8, पुरा खुसीलाल, एमनपुरा में 7-7 लोगों के नमूने कोरोना की जांच को लिए गए थे। 

सीकरी में मिले सात संक्रमित
फतेहपुर सीकरी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को पाली, सिकरौदा, मई बुजुर्ग, डाबर, खेड़ा जाट, दुल्हारा और गूजरपुरा में 228 लोगों की जांच की। डॉ. मुकेश चौधरी के अनुसार इसमें सात लोग संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें