कासगंज। जिला में रविवार को एक युवती सहित तीन संक्रमित निकले। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 652 पर पहुंच गया। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग को आरटीपीसीआर की प्राप्त हुई रिपोर्ट में तीन लोग संक्रमित निकले। इनमें एक युवती भी शामिल हैं। जबकि दो व्यक्ति 40 साल से ऊपर की आयु के हैं। एंटीजन से कराई गई 399 जांच में कोई भी संक्रमित नहीं निकला। जबकि 13 संक्रमित स्वस्थ हो गए। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20 रह गई है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि कोरना की रफ्तार में कमी आ गई है, लेकिन अभी खतरा कम नहीं हुआ। सभी लोग गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें।