फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दरोगा सहित तीन सिपाही हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा रोड बाईपास पर एक मामले में नक्शा बनाने के बाद लौट रहे दरोगा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सूचना पर घटनास्थल की ओर रवाना हुए दो सिपाही भी गिरकर घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मरहम पट्टी के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

मंडी गेट चौकी पर तैनात दरोगा राजनारायण बृहस्पतिवार की सुबह आगरा रोड बाईपास पर एक मामले में घटनास्थल का नक्शा बनाने के लिए गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा राज नारायण घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद चौकी के सिपाही प्रवेश चौधरी और महेश राजपूत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। प्लाईवुड के पास उनकी बाइक भी स्लिप होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल तीनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां मरहम-पट्टी करने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें