फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सडक़ किनारे तीन बच्चों को टेंपो ने मारी टक्कर, गंभीर

Wed, 21 Feb 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी से सहावर मार्ग पर सायं के समय ग्राम टिंबरपुर पर सडक़ किनारे खड़े तीन बच्चों को अनियंत्रित टेंपों ने टक्कर मार दी। तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बच्चों को चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



यह दुर्घटना बुधवार सायं 6 बजे के बाद हुई। बताया गया कि बच्चे टिंबरपुर गांव में खेल रहे थे। खेलते खेलते बच्चे सडक़ किनारे जाकर खड़े हो गए। इसी बीच अनियंत्रित टेंपो ने बच्चों को चपेट में ले लिया। घायलों में अमन (12) पुत्र गंगारार्म, रोहित (11) पुत्र रोशन, विवेक (10) पुत्र अशोक शामिल हैं। बताया गया कि बच्चों के पास साइकिल भी थी। गांव में साइकिल चलाने बाद बच्चे सडक़ किनारे साइकिल खड़ी करके खड़े हुए थे। दुर्घटना को अंजाम देकर अज्ञात टेंपो चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। मौके पर गांव के अन्य लोगों व राहगीरों ने घायल बच्चों को उठाया एवं एंबुलेंस व पुलिस का सूचना दी। एंबुलेंस से घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर अवस्था में बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें