फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्पोर्ट्स स्कूल में प्रवेश का मौका, करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 21 Feb 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी लखनऊ के अधीन संचालित स्पोर्ट्स विद्यालयों में खिलाड़ी बच्चों को प्रवेश का मौका है। बच्चों को कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑन लाइन आवेदन करना होगा। खेलों में भी दक्षता दिखानी होगी, जिसके लिए ट्रायल मंडल स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन



गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर एवं मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में कक्षा छह के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे बच्चे जो स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं वे वेबसाइट स्पोर्ट्सकॉलेजएलकेओ डॉट इन अथवा खेल साथी डॉट इन पर एडमिशन ऑप्शन पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ी बच्चों का ट्रायल मंडल स्तर पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में सुबह आठ बजे से होगा। बालक और बालिका वर्ग बैडमिंटन और वाॅलीबाल, बालिका वर्ग क्रिकेट व फुटबॉल के लिए ट्रायल 28 फरवरी को होगा। बालक वर्ग एथलेटिक्स, बालक व बालिका वर्ग जिम्नास्टिक व कुश्ती के लिए ट्रायल 29 फरवरी को होगा। उपक्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचनाएं वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें