फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: यमुना नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Mon, 07 Jun 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

तीन बच्चे शनिवार सुबह यमुना नदी में नहाने की कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आए। रविवार की सुबह इनके शव नदी में उतराते मिले। तीन किशोरों की मौत से घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दो बच्चों के शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। घर से बाहर खेलने के दौरान शनिवार को अचानक यमुना नदी नहाने गए रुनकता के तीन किशोर दीपक (14), बंटी (14) और पंकज (12) की डूबने से मौत हो गई। देर रात इनके घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश करते रहे। चौकी पुलिस जाकर गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। रविवार की सुबह इनके शव नदी में उतराते मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन किशोरों की मौत से घरों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रुनकता के प्रजापति मोहल्ला निवासी दीपक पुत्र महेश, बंटी पुत्र जगदीश निवासी खटिक मोहल्ला, पंकज पुत्र सोनू निवासी झोपड़ी मोहल्ला तीनों शनिवार की सुबह घर से बाहर खेल रहे थे। खेलते खेलते तीनों नदी नहाने के लिए शनि देव मंदिर के पास पहुंच गए। माना जा रहा है कि नहाते समय तीनों गहरे पानी में जाकर डूब गए। जिसकी भनक किसी को नहीं लगी।

इधर, जब देर शाम तक तीनों घर नहीं आए, तो परिजन उनकी तलाश में जुटे। कहीं कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। चौकी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तीनों किशोरों की तलाश शुरू की। रविवार की सुबह पश्चिम मानी घाट के पास दो लड़कों के शव उतराते दिखे। सूचना पर सिकंदरा एसओ कमलेश कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीएसी के गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया, तो इनकी पहचान पंकज और बंटी के रूप में की गई। इन दो शवों के मिलने के करीब चार घंटे बाद गांव नगला अकोश के पास दीपक का शव दोपहर करीब 2:00 बजे मिला। पुलिस ने तीनों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक साथ तीन किशोरों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन


पीएसी स्टीमर के तीन इंजन हुए फेल
रुनकता। किशोरों के शव मिलने की सूचना पर सिकंदरा इंस्पेक्टर ने इन्हें निकालने के लिए पीएसी के स्टीमर मंगवाए। पर, स्टीमर के एक-एक करके तीन इंजन खराब हो गए। इससे शव निकालने में करीब दो घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। इस पर ग्रामीणों ने गुस्सा भी जताया। तब चौकी प्रभारी ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सावधान: अश्लील वीडियो कॉल कर जाल में फंसा रहे साइबर अपराधी, भूलकर भी बन करें ये गलती 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें