फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन बाइक चोर गिरफ्तार, 9 बाइकें की बरामद

Sun, 21 May 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 9 बाइकें बरामद की। बरामदगी होने पर पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सहावर गेट के पास एक खंडहर पर छापामारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में अपने अपने नाम राजेश निवासी टीकरी गंगीरी अलीगढ़, नरेश व मनोज निवासी हसनपुर ढोलना बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की 9 बाइकें भी बरामद की। आरोपियों ने बताया कि यह बाइकें अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेजने के लिए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। शीघ्र ही तीनों का गैंगस्टर में चलान कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें