फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहन के ससुराल पहुंचे भाइयों को जमकर पीटा

Sun, 21 May 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव में बहन के ससुरालीजनों उसके भाइयों की पिटाई की। मामले में बहन ने पति सहित 5 ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सोरोंजी के क्षेत्र के मानपुर नगरिया गांव निवासी हसीना का आरोप है कि उसके पति खालिद व अन्य ससुरालीजन उसकी आए दिन ही मारपीट करते हैं। जिसकी जानकारी उसने अपने मायके दी। इस पर उसके भाई सत्तार व असरफ 16 मई को उसकी ससुराल पहुंचे। उसके पति और ससुरालीजनों ने दोनों भाइयों से कहासुनी की। ससुरालीजनों ने उसके भाईयों की लाठी डंडों से मारपीट की। जब उसने अपने भाइयों को बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। बमुश्किल वह बचकर वहां से निकल सके। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं पति खालिद एवं चार अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें