पिनाहट। पलोखरा पिलवाई के पास राजाखेड़ा मार्ग पर शनिवार को बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया है।
दोपहर रामप्रताप सिंह उर्फ राजा (18) बाइक से अनुज (14) और विकास (15) निवासी गण पलोखरा के साथ खेत की ओर जा रहे थे। पिलवाई के पास सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीन घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से भाग रही बोलेरो को कब्जे में ले लिया और घायलों के सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया। जहां से तीनों को हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।