फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला को बेरहमी से उतारा था माैत के घाट...लूट और हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद, 25 साल बाद मिली सजा

Sun, 23 Mar 2025 11:25 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मे महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी। घटना के 25 साल बाद मामले में तीन दोषियों को सजा सुनाई गई है। तीनों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में अकेली महिला से लूट और गला दबाकर हत्या करने के मामले में अदालत ने शाहगंज थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी नवरतन, महेश कुमार और अजीतपुरा के राजू को दोषी पाया। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र दिनेश तिवारी ने इन्हें आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वारदात 25 साल पुरानी है।
विज्ञापन


अदालत ने जुर्माने की रकम से 30 हजार रुपये बतौर प्रतिकर मृतका के बेटे और 30 हजार रुपये राज्य सरकार के खाते में जमा कराने का भी आदेश किया। थाना जगदीशपुरा में चाणक्यपुरी निवासी अशोक कुमार ने केस दर्ज कराया था।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 2 जून 1999 की सुबह 10 बजे अपनी बहन के घर गए थे। शाम को 6 बजे लौटे। घर का गेट खुला था। अंदर मां ओमवती कमरे में तख्त पर लेटी थीं। उनके मुंह पर बक्सा रखा था। सामान फर्श पर बिखरे थे। शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। मां की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10 बजे महेश नाम का एक बेलदार उनके घर आया था। उसने ही अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की। बाद में जेवरात और नकदी लूट ले गया। पुलिस ने वारदात के दो दिन बाद महेश कुमार, नवरतन और राजू को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से जेवरात और नकदी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें