फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः भाजपा नेता को फोन पर मिल रही धमकी, 'डॉन बोल रहा हूं, जान से मार दिया जाएगा'

Sun, 14 Jul 2019 04:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
'मैं डॉन बोल रहा हूं, जान से मार दिया जाएगा।' यह किसी फिल्म का डायलॉग नहीं बल्कि कासगंज के एक भाजपा नेता को दो दिन से फोन पर ऐसी धमकी दी जा रही है। थाना पटियाली पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कृष्णकांत पुत्र अवतार निवासी डिग्री कॉलेज कैंपस गंजडुंडवारा भाजपा के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक हैं। उनको दो दिन पहले 637*****02 से धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने भाजपा नेता को गालियां देना शुरू कर दिया। 

जब उन्होंने गाली देने पर आपत्ति जताई तो फोन करने वाले ने कहा कि वो डॉन बोल रहा है ज्यादा बकवास की तो जान से मार दिया जाएगा। धमकी देने वाले ने इसके बाद दूसरे फोन 637*****87 से भी इसी तरह से धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी से परिजन दहशत में

पहले तो वे समझे किसी की यह शरारत है, लेकिन दो दिन से लगातार मिल रही इस तरह की धमकी से वो चिंतित हो गए। उनके परिवारीजन भी इसके बाद से डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस को एक तहरीर भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिन नंबरों से धमकी दी जा रही है उनको ट्रेस कराया जा रहा है, जिससे पता चल सके कि धमकी देने वाला कौन है और कहां का रहने वाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें