फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घर में किसी ने फेंका नेपकिन पेपर,  उस पर जो लिखा था पढ़कर छूट गए महिला के पसीने

Tue, 02 May 2023 11:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ये नेपकिन पेपर उस समय फेंका गया, जब महिला मेयर प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में गईं थीं। उन्होंने जब इसे खोलकर पढ़ा तो उनके पसीने छूट गए। 
विज्ञापन
woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास काॅलोनी में एक महिला को घर में नेपकिन पेपर पर लिखकर जान से मारने की धमकी दी गई। इससे महिला दहशत में हैं। उन्होंने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन



आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 6 सी निवासी सिंपल यादव ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को भाजपा की मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर के चुनाव प्रचार में गई थीं। दिन में करीब तीन बजे वापस आईं। फिर पड़ोसी के घर काम से गई थीं। लौटीं तो गेट पर एक नेपकिन पेपर पड़ा मिला। लिखा था कि मार डालूंगा सिंपल, मेरा आदमी तुम पर नजर रख रहा है। उस समय सिंपल के पति घर में ही सो रहे थे। 

ये भी पढ़ें UP News: भाजपा विधायक के 11 साल के बेटे की मौत, आवास पर जुटी लोगों की भीड़

पुलिस को दी जानकारी

उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय के मुताबिक, काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जाएगा। पेपर कोई फेंककर गया होगा। उसके बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें