कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को अकेला देखकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। मामले में युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।क्षेत्र के एक गांव में 23 अप्रैल को एक युवती घर में अकेली थी, उसके परिजन बाहर गए हुए थे। तभी गांव का ही योगेंद्र युवती के घर में घुस आया। युवती का आरोप है कि उसने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में तहरीर पिता ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की। मंगलवार को आरोपी के गांव के समीप होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पाकर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि युवती से दुष्कर्म करने के मामले में घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है। शीघ्र ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।