फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 12वीं पास अरविंद ने क्यों दी मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पूछताछ में खुलेगा राज

Mon, 03 Jun 2024 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सोहल्ला से पकड़े अरविंद को लेकर स्पेशल सेल मुंबई पहुंच गई है। यहां अरविंद से पूछताछ की जाएगी, कि उसने मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी आखिर क्यों दी। 

 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी अरविंद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने का राज अरविंद से अब एंटी टेररिस्ट सेल (एटीसी) उगलवाएगी। रविवार शाम को मुंबई पुलिस अरविंद को लेकर वर्ली थाने पहुंच गई। जहां उसे न्यायालय में पेश करने के बाद एटीसी को सौंप दिया। बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस की स्पेशल सेल ने आगरा के सोहल्ला से अरविंद को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सोहल्ला में परचून की दुकान चलाने वाले अरविंद ने 27 मई को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर व कंट्रोल रूम पर मैसेज भेजा था। जिसमें मुंबई एयरपोर्ट, ताज होटल में बम रखने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस ने सदर क्षेत्र स्थित सोहल्ला से अरविंद को पकड़ा।

 

शनिवार को अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस मुंबई के लिए निकली थी। स्पेशल सेल उप निरीक्षक प्रशांत पाटिल ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड बढ़ाने के लिए मुंबई कोर्ट में पुलिस प्रार्थनापत्र देगी। फिर आगे की पूछताछ वर्ली थाना की एटीसी करेगी। धमकी क्यों दी। यह राज भी अरविंद से एटीसी उगलवाएगी। इंटरमीडिएट पास अरविंद को मोबाइल पर गेम खेलने का शौक था।

 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसे धमकी देने का टास्क ऑनलाइन गेमिंग में मिला था। जिस मोबाइल से धमकी दी गई वह चोरी का निकला है। उसे एक हजार रुपये में अरविंद ने खरीदा था। लोहामंडी की आईडी से धमकी के लिए इस्तेमाल नंबर का सिम कार्ड खरीदा था। मुंबई पुलिस ने पहले इस मामले में सिकंदराराऊ से रत्नेश और फिर एटा से उसके चाचा धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया था। लेकिन, दोनों ने बताया कि उनका मोबाइल चोरी हो चुका था। जिसकी सूचना पुलिस में दी गई थी। इस पर पुलिस ने दोनों को क्लीन चिट दी। फिर अरविंद पर शक गहराने पर घेराबंदी कर मुंबई पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

 
विज्ञापन

देहली गेट के हॉस्पिटल में बम की मिली थी धमकी
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। पिछले साल देहली गेट स्थित एक हॉस्पिटल में बम रखे होने की धमकी के मामले में आगरा पुलिस ने अलीगढ़ के युवक को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा गया था। उसने भी हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें