फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; बढ़ा दी गई सुरक्षा

Tue, 03 Dec 2024 02:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

Taj Bomb Threat: ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल आने के बाद ताज पर पुलिस अलर्ट हो गई है। बम निरोधक दस्ता सहित अन्य टीमें पहुंचकर जांच में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
ताजमहल पर सुरक्षा बढ़ाई गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई। ई-मेल प्राप्त होने के बाद ही सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गईं। ताज की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया गया। इसके साथ ही यहां बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया। इस जांच के दौरान पर्यटकों में किसी तरह की अफरा-तफरी न फैले इसका भी विशेष ध्यान रखा गया। 
विज्ञापन





 

चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई
ताजमहल में बम की धमकी मिलने के बाद रेड जोन की सुरक्षा संभाल रही सीआईएसएफ ने सुरक्षा और सख्त कर दी है। धमकी मिलने के बाद ताज के यलो जोन और रेड जोन में तलाशी अभियान शुरू किया गया। यलो जोन में स्थानीय पुलिस और रेड जोन में सीआईएसएफ ने बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग अभियान चलाया, जो दो घंटे तक चला। चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई।


ये भी पढ़ें -  'पुलिस बेहरी है साहब': एसपी कार्यालय आत्मदाह करने पहुंचा पिता, चीखों ने चीरा कलेजा, बोला- हुई है बेटे की हत्या
 
विज्ञापन

ई-मेल की हो रही जांच
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि वहीं ताजमहल के आसपास सुरक्षा पहले से ही रहती है। उसे और पुख्ता किया गया है। चेकिंग की जा रही है। किसी तरह की संदिग्ध वस्तु तो नहीं रखी गई है।डीसीपी सिटी ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल किसाने भेजा है और कहां से आया है इस संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। ताज के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। 

ये भी पढ़ें -   मासूम की बलि!: गेरू से लिखा बनियान पर नाम, लाल और पीले रंग की 21 बिंदियां; कत्ल की ऐसी वारदात...कांप गए लोग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें