फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा सांसद को दी गई धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Jul 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को अज्ञात नंबर से गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर थाना हरीपर्वत पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

रामजीलाल सुमन ने बताया कि 18 जून को दोपहर 1:52 से 2:05 बजे के बीच एक अनजान मोबाइल नंबर से उनके पास कई बार कॉल आए। गरीब और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए गालियां दी गईं। आरोपी लगातार जान से मार देने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने साक्ष्य के साथ पुलिस को शिकायत की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। काल करने वाले नंबर के बारे मेें जानकारी की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें