फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: सेहरा बांध दूल्हा बने ठाकुर राधावल्लभ, भक्तों ने मनाया ब्याहुला महोत्सव, जानें क्या है मान्यता

Tue, 24 May 2022 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)

सार

ब्रज के मंदिरों में हर दिन उत्सव होते हैं। इसी कड़ी में वृंदावन के ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में सोमवार को ब्याहुला महोत्सव मनाया गया। 
विज्ञापन
सेहरा बांध विराजे ठाकुर राधावल्लभ लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी वृंदावन के प्राचीन ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में सोमवार शाम को ब्याहुला महोत्सव मनाया गया। इसमें फूलों का सेहरा बांधकर दूल्हा बने राधा वल्लभलाल के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान शहनाई की ध्वनियों के बीच मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। 

विज्ञापन

 
ठाकुर राधा वल्लभ के ब्याहुला महोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया और सुगंधित इत्र का छिड़काव किया गया। मंदिर में एक ओर शहनाई बज रही थी। शाम को ठाकुर राधावल्लभ लाल के ब्याहुला महोत्सव में मंदिर सेवायतों, रसिक संतों और समाजियों ने ब्याहुला के पदों का गायन किया। 

मंदिर परिसर में चलाए गए फव्वारे 

ब्याहुला महोत्सव में ठाकुर राधावल्लभ लाल दूल्हा बने और राधिका जी दुल्हन बनीं। इस दिव्य क्षण के साक्षी बनने के लिए भक्त मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। मंदिर प्रांगण में ब्याहुला महोत्सव में फव्वारे चलाए गए। मंदिर परिसर राधा वल्लभ लाल के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। 

इसलिए मनाते हैं ब्याहुला महोत्सव

हर कोई अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए आतुर था। देर शाम तक हुए आयोजन में सैकड़ों भक्त मंदिर परिसर में जमे रहे। मंदिर सेवायत विशाललाल गोस्वामी ने बताया कि जब भक्तों की कोई मनोकामना पूर्ण होती है तब वह अपने आराध्य का आभार प्रकट करने के लिए ब्याहुला महोत्सव मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें