फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले उठा रहे सवाल: सुब्रत पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर उठ रहे सवालों पर भाजपा नेता व कन्नौज सांसद नेे इसे विपक्षियों की कुंठा करार दिया है। कहा कि सवाल उठाने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने कभी कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थीं। जनता सब जानती है और इसका जवाब भी देगी।
विज्ञापन

सांसद सुब्रत पाठक बुधवार को दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रहे थे। कुछ देर के लिए वह जनपद मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां एसपी अशोक कुमार से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए जमीन खरीद को लेकर लग रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य की बात है कि हमेशा हिंदू देवी-देवताओं पर ही प्रश्न चिन्ह लगाए जाते हैं। जमीन खरीद को लेकर आरोप लगाने वाले वे लोग हैं जिन्होंने कभी राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा नहीं दिया।
मंदिर निर्माण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ताओं की लाइन लगा दी, कारसेवकों पर गोली चलवाने से बाज नहीं आए। उन्होंने कहा कि जिस जमीन की बात की जा रही है, उस जमीन की कीमत राम मंदिर पर फैसला आने से पहले कुछ और थी। फैसला आने के बाद रेट कई गुना तक बढ़ गए। आरोप लगाने वालों को इस बात की कुंठा है कि श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो रहा है। किसी विपक्षी में हैसियत नहीं है कि वह किसी अन्य धर्म को टारगेट कर सके।
विज्ञापन

-----
उत्तर प्रदेश में सबसे पहले होगा टीकाकरण-सांसद कन्नौज ने वैक्सीनेशन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वैक्सीन का उत्पादन तेजी के साथ जारी है। अगले महीने डोज मिलने के साथ ही गांव-गांव कैंप लगाकर वैक्सीनेशन कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश देश में सबसे पहले टीकाकरण कराने वालों में शामिल होगा। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में कुछ लोग वैक्सीनेशन को लेकर जनता को बहकाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोग खुद तो बाहर जाकर वैक्सीन लगवा आएंगे। जनता को भ्रमित कर उनकी जान को खतरे में डाल रहे हैं। सभी लोग वैक्सीनेशन कराएं, यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें