फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रतिबंधित प्लास्टिक सामान के बिक्री वालों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम की टीम ने सदर भट्टी और हींग की मंडी में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। शराब के ठेकों के पास कैंटीन पर छापामारी कर प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास की बिक्री पकड़ी। उनके संचालकों पर जुर्माना लगाया। उन्हें प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निगम प्रवर्तन दल को सदर भट्टी शराब के ठेके के पास कुलदीप की संचालित कैंटीन और हींग की मंडी में सुनील की कैंटीन में लोग प्लास्टिक के ग्लास से शराब पीते मिले। आस-पास बड़ी मात्रा में उपयोग किए ग्लास फैले थे। उनके पास मिले ग्लास पैकेट को जब्त कर लिया गया। उन पर टीम ने कार्रवाई कर जुर्माना लगाया। इसके साथ ही भविष्य में दोबारा प्लास्टिक के प्रतिबंधित सामान का उपयोग करने पर कैंटीन सील करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें