फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 26 जनवरी से हेलमेट न पहनने वालों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

Wed, 15 Jan 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नो हेलमेट-नो पेट्रोल व्यवस्था लागू करने के लिए सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह की ओर से कड़ा आदेश जारी किया गया। डीएम ने कहा कि सभी पंप स्वामी सीसीटीवी दुरुस्त रखें। निरीक्षण के दौरान इनके फुटेज देखे जाएंगे। पंप पर होर्डिंग-बैनर चस्पा कर लोगों को जागरूक भी करें। 26 जनवरी से किसी भी व्यक्ति, जो बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेने पहुंचेगा, उसे पेट्रोल न दिया जाए।
विज्ञापन


डीएम अंजनी कुमार सिंह के अनुसार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस व्यवस्था को लागू किया गया है। जिले में स्थित सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं स्वामियों को निर्देश हैं कि आगामी 7 दिवसों में अपने प्रांगण में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाएं। 26 जनवरी से किसी भी ऐसे दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल का विक्रय नहीं किया जाएगा, जिसके चालक एवं सहयोगी ने हेल्मेट नहीं पहना हो। सभी पेट्रोल संचालक एवं स्वामी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके प्रतिष्ठान में सीसीटीवी सदैव सक्रिय रहें। किसी भी विवाद की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें