फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे में ही एकतरफा जीत

Fri, 08 Jan 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कुशल यादव की एकतरफा जीत पक्की होने लगी थी। पहले सपा प्रत्याशी के समर्थकों ने वोट डाले और उसके बाद भाजपा के। मतगणना की प्रक्रिया महज 10 मिनट में पूरी हो गई। जिलाधिकारी ने कुशल यादव को विजयी घोषित कर प्रेक्षक आरके तिवारी की मौजूदगी में उन्हें प्रमाण पत्र थमा दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के पिछले दरवाजे बंद कर दिए गए थे और मुख्य प्रवेश द्वार से ही प्रवेश दिया जा रहा था। सुबह 11 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही सपा नेता पहुंच गए।
एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में तैनात अधिकारियों ने परिचय पत्र, जिला पंचायत सदस्य का प्रमाण पत्र देखने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया। सहयोगियों के भी पहचान पत्र चेक किए। दोपहर करीब 12 बजे तक 34 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार प्रयोग किया। यहीं से सपा प्रत्याशी की जीत तय हो गई। भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी कहते रहे कि वोट भाजपा समर्थकों ने भी वोट डाले हैं। दोपहर करीब एक बजे भाजपा के नेता दल-बल के साथ पहुंचे। करीब दो बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हो गई।
विज्ञापन

तीन बजे मतगणना प्रारंभ हुई। प्रेक्षक आरके तिवारी भी कलेक्ट्रेट पहुंच गए। 10 मिनट मतगणना कंप्लीट हो गई। तब तक भाजपा प्रत्याशी वहां से चले गए। सपा प्रत्याशी कुशल यादव को डीएम कक्ष में बुलाया गया। वहीं कुशल यादव से रिसीविंग लेने के बाद डीएम पंकज कुमार ने बधाई देते हुए प्रेक्षक की मौजूदगी में प्रमाण पत्र सौंप दिया।
नेताजी को आ जाने दीजिए...
डीएम कक्ष में कुशल यादव के साथ उनके पति राजपाल यादव और अन्य समर्थक आना चाहते थे, डीएम ने संदेश भिजवाया कि महज पांच व्यक्ति ही आ सकते हैं। सपा नेता बाहर यही फैसला नहीं कर पाए कि कौन-कौन जाएगा। जब प्रमाण पत्र देने की बारी आई तो कुशल यादव ने कहा कि नेताजी (राजपाल यादव) को आ जाने दी दीजिए। इस पर भीड़ में किसी ने चुटकी ली आप क्यों परेशान हैं नेताजी अब आपको खुद ही खोज लेंगे..., तो कुछ ने कह दिया अब तो नेताजी आपके कंडक्टर बनकर चलेंगे...।
डीएम आफिस में मची अफरातफरी
कुशल यादव को प्रमाण पत्र देने के दौरान डीएम आफिस में अफरातफरी मच गई। मीडियाकर्मी तो अंदर थे ही लेकिन प्रशासन की तमाम चौकसी के बावजूद सपा के कार्यकर्ता दाखिल हो गए। माला पहनाने के चक्कर में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में तमाम सामान इधर-उधर बिखेर दिया। कार्यकर्ता कुर्सियों पर चढ़ गए। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शांत किया और बाहर लेकर आए।
‘मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे इस काबिल समझा और अध्यक्ष प्रत्याशी का बनाया। हर कदम पर साथ देने के लिए पूरी पार्टी की आभारी हूं। जिले का विकास और जनसमस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता है।’
कुशल यादव, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष
‘मैं आगरा की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों पर भरोसा जताया। हमने पहले ही कहा था कि सपा को 34 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। विपक्षी कहते रहे दिखाओ। सपा को बड़ी जीत मिली है।’
रामसकल गुर्जर, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री
‘प्रदेश में विकास हो रहा है। समाजवादी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। अन्य दलों ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हमें समर्थन दिया है। इससे हमें स्पष्ट बहुमत मिला है। जनता के कार्य आगे भी इसी तरह से होंगे।’
अरिदमन सिंह, पूर्व मंत्री
‘भाजपा पहले दिन से ही लड़ाई से बाहर थी, केवल उपस्थिति दर्ज कराने को चुनाव लड़ा। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री की योजनाओं की वजह से यह चुनाव जीते हैं। विस चुनाव में भी पार्टी जीत हासिल करेगी। अप्रत्याशित फैसले आएंगे।’
विज्ञापन

विपुल पुरोहित, प्रभारी संगठन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें