जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा प्रत्याशी कुशल यादव का कब्जा हो गया है। कुशल ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद बाबूलाल के पुत्र राकेश चौधरी को 17 के मुकाबले 34 मतों से पराजित किया है। लाल बत्ती की जंग में कुशल यादव को मिली इस बड़ी जीत से सपा में उत्साह है तो भाजपा खेमे में मायूसी। कुशल यादव ने बरौली ब्लाक के वार्ड नंबर 10 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव बड़ी जद्दोजहद के बाद महज दो वोटों से जीता था। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में उनका मुकाबला सपा के ही प्रत्याशी और जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव से था। तब दो बार री काउंटिंग करानी पड़ी थी। अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने से उनके समर्थकों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।