दिवाली पर मिठाइयों की बाजार गुलजार है। इस बार एक खास लड्डू बहेद डिमांड में है। इस लड्डू के प्रति पीस की कीमत 1500 रुपये है। जानें क्या है इसकी खासियत...
इस दिवाली पर सोने की परत वाला पिस्ता लड्डू आपके मुंह में मिठास घोलने के लिए तैयार है। लेकिन इस लड्डू को खाने के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी। करीब 30 ग्राम वजन वाले एक लड्डू के लिए आपको लगभग 1500 रुपये रुपये खर्च करने होंगे। और एक किलो लड्डू के डिब्बे की कीमत होगी करीब 50 हजार रुपये। इसी प्रकार अगर चिलगोजे के एक किलो लड्डू के लिए आपको 7000 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
इस दिवाली मिठाई विक्रेताओं ने शहरवासियों के मुंह में शाही स्वाद घोलने की तैयारी कर ली है। काजू कतली, बादाम बर्फी, अंजीर रोल से आगे बढ़कर अब मिठाई का यह सफर चिलगोजे तक आ पहुंचा है। मिठाई को प्रीमियम बनाने के लिए शुद्ध सोने की परत चढ़ाई जा रही है, जिससे एक-एक पीस की कीमत करीब 1500 रुपये तक बढ़ जाती है। इसके अलावा अखरोट लौंज और पिस्ता बर्फी की कीमत 3000 से 4000 रुपये किलो तक है।
भगत हलवाई शास्त्रीपुरम के संचालक राजकुमार भगत बताते हैं कि ग्राहक किसी भी मि ठाई पर ऑन डिमांड सोने की परत चढ़वा सकते हैं। इसके बाद मिठाई की कीमत में प्रति पीस 1500 रुपये की वृद्धि हो जाएगी है। बताते हैं सोने की परत चढ़े चार पिस्ता लड्डुओं वाले एक बॉक्स के लिए आपको 6000 रुपये चुकाने होंगे। वहीं एक किलो मिठाई के लिए करीब 50 हजार।
ड्राईफ्रूट और पैक्ड फूड के गिफ्ट हैंपर भी हैं डिमांड में
मिठाइयों के अलावा लोग दिवाली पर मेहमानों को गिफ्ट हैंपर देना भी पसंद करते हैं। इसके लिए ड्राई फ्रूट, विदेशी नट्स, चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक, कोल्ड ड्रिंक व अन्य पैक्ड फूड के साथ गिफ्ट हैंपर भी तैयार करवा रहे हैं। इनकी कीमत 1500 से 5000 के मध्य है।
पेठे के साथ दूध की स्वाद
पंछी पेठा के संचालक अमित गोयल ने बताया कि दिवाली पर ग्राहकों के लिए पेठे की खास वैरायटी तैयार की गई हैं। इसमें डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर लेस पेठा खास है। इसके अलावा गुजिया पेठा, रोज काजू गुजिया पेठा, कैस्यूकोनट कैरेमल पेठा, ताज मिल्क लड्डू और चौकोड़ी ग्लोरी पेठा शामिल है। फ्लेवर्ड पेठे में उनके नाम के अनुसार गुलाब, काजू, केरेमल और दूध का स्वाद महसूस होगा।