मथुरा के मांट में यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार 18 अक्टूबर की रात नोएडा से सवारियां लेकर कानपुर जा रही बस सुरीर क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में सवार 36 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
बताया गया है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर प्राइवेट बस आरजे 27 पीए 9455 भंगेल नोएडा से सवारियां लेकर कानपुर जा रही थी। बस में 75 से अधिक सवारियां थीं। इनमें अधिकांश दिल्ली, नोएडा में काम-धंधा करने वाले लोग थे।
ये दिवाली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 89 के पास रात करीब डेढ़ बजे बस अचानक अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद घायल यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मदद के लिए इधर-उधर फोन करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बस पलटने की सूचना पर प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस और एक्सप्रेस वे के रेस्क्यू कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस और अपनी गाड़ियों से अस्पताल भेजना शुरू किया। एक सवारी के बस के नीचे दबे होने पर उसे निकालने के लिए काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी।
क्रेन की मदद से बस को उठाकर उसके नीचे दबे युवक को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सीओ राकेश कुमार ने बताया कि भंगेल नोएडा से कानपुर जा रही डबल डेकर बस में सवारी खचाखच भरीं हुई थीं। चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होने पर बस पलट गई थी। तीन की हालत गंभीर है।