पहचान पत्र देखकर मौके पर ही पंजीकरण
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि उम्र के लिए आधार कार्ड संख्या, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड और हाईस्कूल की मार्कशीट में से कोई एक और 10 साल से अधिक समय से बीमारी से जूझ रहे मधुमेह रोगी, आठ महीने से कैंसर पीड़ित, एक साल में दिल का दौरा पड़ने वाला भर्ती मरीज, अनियंत्रित मधुमेह, दो साल से गंभीर सांस रोगी, दिल, किडनी, लिवर, थैलेसीमिया, एचआइवी पीड़ित मरीज, जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है, वह साथ में चिकित्सक का पर्चा भी लेकर आएं।
चार को छूटे हुए 2397 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को लगेगा टीका
जिले में कोरोना वायरस का टीका लगवाने से छूटे हुए 2397 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को चार मार्च को टीका लगेगा। 40 बूथों पर इसकी व्यवस्था की गई है। इनको फोन पर संदेश भेज दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि दूसरे चरण में टीका लगवाने से रह गए 2397 कर्मचारियों को फिर से मौका दिया है। 40 बूथों पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीका लगेगा। अगले दिन पांच मार्च को 1977 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। इनके लिए 32 बूथों पर इंतजाम किया गया है।