26एमएनपी-24-चोरी के बाद गांव सकरामपुर में मौजूद भीड़
- फोटो : MAINPURI
इलाबांस (मैनपुरी)। गांव सकरामपुर में चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। जगार होने पर चोर कुछ सामान खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने काफी देर तक घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गांव सकरामपुर निवासी सगे भाई कीर्तन सिंह व चंद्रवीर मंगलवार शाम एक शादी समारोह में शामिल होने परिवार के साथ गए थे। रात में चोरों ने चंद्रवीर के मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर घर में घुसे हालांकि वहां उन्हें नकदी और जेवर नहीं मिले। इसके बाद वो पड़ोस में रह रहे कीर्तन सिंह के घर के घुसे वहां से लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। कीर्तन देर रात करीब ढाई बजे जब घर लौटे तो आहट सुनकर चोर भागने लगे। भागने के दौरान काफी सामान घर के पीछे खेत में भी छोड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक क्षेत्र में चोरों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। कीर्तन सिंह ने पुलिस को बताया कि चोर करीब दो लाख के जेवर और 32 हजार की नकदी चुरा ले गए। थानाध्यक्ष एलाऊ जेडी सिंह ने बताया जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।