भोगांव/कुरावली/घिरोर। होली के त्योहार पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने को लेकर थानों में पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया गया। लोगों से त्योहार पर शांति बनाने और अराजकतत्वों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही आपसी गिले शिकवे भुलाकर त्योहार को सौहार्द के साथ मनाएं।
भोगांव थाने में आयोजित बैठक में एसडीएम सुधीर कुमार ने संभ्रांत लोगों से कहा कि वह आपसी भाईचारा व सौहार्द कायम रखें। निर्धारित स्थान पर ही होलिका दहन होगा। कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी। मेहरबान सिंह यादव, हृदेश पांडेय, शाकिर अली, सुनील राजपूत, राजकुमार, अहसान खां, अर्पित शर्मा, छेदालाल वर्मा, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
वहीं कुरावली में आयोजित बैठक में सीओ डीपी गौड़ ने कहा कि त्योहार को भाईचारा के साथ मनाएं। ऐसे लोगों पर निगरानी रखें जो कि माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हो। तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक में इंसपेक्टर शिवकुमार चौहान, एसएसआई शशिकांत सिंह, सर्वेश शर्मा, पंचीलाल वर्मा, सभासद संदेश पांडे, वीरेंद्र शाक्य, महावीर सिंह, लालजीत आदि मौजूद रहे।
घिरोर थाने में एसडीएम अनिल कुमार कटियार ने होली के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। कहा कि ऐसा कुछ भी न करें जिससे दूसरे व्यक्ति को परेशानी होने पाए। प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी आदि न करें। सीबी यादव, ज्ञान सिंह शाक्य, शिवम दीक्षित, लवली, दीपक जैन, पंकज मिश्रा, शिवमंगल सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह तोमर, धर्मेंद्र फौजी, अलीदाराज नियाजी आदि मौजूद रहे।