फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो और सफारी से आए चोरः चार पशु बाड़ों के तोड़े ताले, भैंस चुराई और हूटर बजाते हुए भाग गए, CCTV में कैद

Tue, 28 Feb 2023 05:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में भैंस चोर लग्जरी गाड़ियों से चोरी करने पहुंचे। उन्होंने हूटर बजाते हुए चार पशु बाड़ों के ताले तोड़े। भैंस चुराकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।   

 
विज्ञापन
आगरा में सीसीटीवी में कैद भैंस चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में भैंस चोर लग्जरी गाड़ियों से गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पशु बाड़े का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर गए और भैंस लेकर बाहर आए। इसके बाद गाड़ियों का हूटर बजाते हुए भाग गए। सुबह मालिक को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के लड़ामदा गांव की है। यहां बीती रात पशु चोर स्कॉर्पियो और सफारी से पहुंचे। उन्होंने पशुओं के चार बाड़ों के ताला तोड़े। बाड़े के अंदर से भैंस चुरा ले गए। इसके बाद गाड़ी का हूटर बजाते हुए भाग गए। एक पशु बाड़े पर चोरी की यह पूरी वारदात वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

पशु बाड़े के अंदर ही सो रहा था किसान

सुबह मालिक को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान विजयपाल सिंह ने बताया है कि वह पशु बाड़े के अंदर ही सो रहा था। सुबह तीन बजे नींद खुली तो बाड़े के अंदर भैंस नहीं दिखी। आसपास देखा तब भी कोई पता नहीं चला। 

सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई घटना

शोर मचाया तो सुनकर पड़ोसी भी जाग गए और मौके पर आ गए। सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो उसमें पूरी घटना दिखी। सफेद रंग की हूटर लगी स्कॉर्पियो और सफारी के साथ पांच लोग नजर आ रहे हैं। चौकी इंचार्ज बिचपुरी अमित कुमार का कहना है कि मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें