आगरा। न्यू आगरा के विद्यानगर में चोरों ने व्यापारी सतीश चंद्र के घर में चोरी की। चोर नकदी, जेवरात के साथ दुकान से 80 हजार रुपये का राशन का सामान भी ले गए।
सतीश चंद्र की ये दुकान उनके घर के बाहरी हिस्से में ही है। 13 जनवरी को वह परिवार सहित बाहर गए हुए थे। 14 जनवरी को लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। दुकान से 20 हजार रुपये और करीब 80 हजार रुपये का परचूनी का सामान चोरी हो गया था। सिगरेट, गुटके के पैकेट भी चोरी हुए हैं। घर के अंदर की अलमारी से 50 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी और चेन चोरी हुई है। चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए। इस संबंध में उन्होंने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। ब्यूरो