फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला वाले में दो घरों में चोरों का धावा, जेवरात, नकदी और बर्तन चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला वाले में चोरों ने दो घरों से जेवर और बर्तन आदि सामान चुरा ले गए। आवाज सुनकर चोरी के घटना की जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी हुई तो चोर सामान लेकर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा किया तो चोर बर्तन छोड़ फायर करते फरार हो गए।
विज्ञापन

ओमवीर सिंह नोएडा में घुटनों का इलाज कराने गए हैं। परिजन भी उनके साथ हैं। चोरों ने मेन गेट व घर के कमरों के ताले तोड़कर वहां अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद गांव के ही चोब सिंह के मकान पर पहुंचे, जहां कमरे में सो रहे गृहस्वामी के कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर घर से चोर सोने की चैन, चूड़ी, अंगूठी सहित करीब 6-7 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इन घरों से पीतल के बर्तन भी चोरों ने चोरी किए थे, लेकिन गृहस्वामी और ग्रामीणों के पीछा करने पर चोर बर्तन खेत में ही छोड़कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। खेतों में फेंके गए बर्तन ग्रामीण उठा लाए। चौकी इंचार्ज शब्बीर खान ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें