फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शहर से लेकर देहात तक चोरों का आतंक, तीन जगह चोरी की वारदात; दो दुकानों को बनाया निशाना

Thu, 27 Nov 2025 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सर्दियों की शुरुआत होते ही चोरों का गैंग सक्रिय हो गया है। आगरा में तीन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया। फतेहाबाद में चोरों ने दो दुकानों की दीवार काटकर चोरी की, तो वहीं एकता चौकी क्षेत्र में एक बंद घर को निशाना बनाया गया। 
 
विज्ञापन
चोरी की वारदातें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना  एकता क्षेत्र के गांव नगला अरहर में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। मकान के गेट के तले काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर घर में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख  50 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



देहात में ये हाल
कस्बा फतेहाबाद में ठंड शुरू होते ही चोरों ने वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। बीती रात फिरोजाबाद चौराहे पर स्थित दो दुकानों की पीछे से दीवार काटकर चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये का सामान उड़ा लिया। सुबह घटना का पता लगने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



मामू खराद नाम से संचालित दुकान के मालिक कासिम पुत्र कलीम खां निवासी मोहम्मद गंज, फिरोजाबाद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे पड़ोसी दुकान दार ने सूचना दी कि दुकान की पीछे दीवार कटी हुई है।जानकारी पर दुकान पर पहुँचे तो दुकान का सटकर खोलकर देखा कि दुकान में सामान बिखरा पड़ा हुआ है।गल्ले में रखे करीब 15 से 20 हजार रुपये नकद व तांबे के तार चोरी कर लिए। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखकर चेहरा ढक लिया और कैमरे की दिशा बदल दी, हालांकि घटना फुटेज में कैद हो गई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ पूठपुरा निवासी पूर्व प्रधान महेश चंद्र की वर्मा इलेक्ट्रिकल दुकान में भी चोरों ने इसी तरह पीछे से दीवार काटकर घुसपैठ की। दुकान से दो समरसेबल, जनरेटर का ऑल्टीनेटर और करीब 22 किलो तांबे का तार चोरी कर लिया गया। चोरी गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों दुकानदारों ने मामले की सूचना थाना फतेहाबाद पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें