फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में चोरों का आतंक: एक ही रात में तीन घरों के तोड़े ताले, अटूस में पूर्व प्रधान के घर भी हो गई चोरी

Sat, 18 Apr 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सिकंदरा के अटूस गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। एक घर से डेढ़ लाख नकद और करीब 10 लाख के गहने ले गए, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
 चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा के गांव अटूस में बृहस्पतिवार की रात तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर तीनों घरों से आभूषण व नगदी ले गए। गांव में पूर्व प्रधान तेजवीर सिंह व सोनवीर फौजी, नाहर सिंह का गांव की एक तरफ मकान बने हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

तेजवीर सिंह ने बताया घर के सभी लोग बाहर खुले में व छत पर सोए हुए थे। सुबह देखा तो कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी। तथा सामान बिखरा पड़ा था। तेजवीर सिंह ने बताया कि चोर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये, करीब दस लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोर ले गए। चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे थे। दूसरी घटना गांव के सोना फौजी ने घर में हुई।
विज्ञापन

सोना के बेटे राहुल ने बताया कि चोर उनके घर में अलमारी तोड़कर करीब दस तोले सोने चांदी के आभूषण व सत्तर हजार रुपये नगद व एक बैग जिसमें आर्मी का आई-कार्ड सहित जरूरी कागजात रखे हुए थे, जिसे चोर पास में ही नहर किनारे फेंक गए। चोरों ने पास के ही नाहर सिंह के मकान में चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। चौकी प्रभारी रुनकता नीलेश शर्मा ने बताया घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें