फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर शो रूम से एलईडी चुरा ले गए चोर

Mon, 09 Dec 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के अमांपुर मार्ग पर शनिवार की रात चोरों ने ट्रैक्टर के शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर नकदी, एलईडी चोरी कर अपने साथ ले गए। मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

अलीगढ़ थाना छर्रा के संजय नगर निवासी विपिन कुमार गुप्ता का अमांपुर रोड पर ट्रैक्टर का शोरूम है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे मैकेनिक देवेंद्र उनके शोरूम पर कार्य करने के लिए गया था। देवेंद्र ने जब शटर खोला तो केबिन में लॉकर खुला हुआ पड़ा था और सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ।
विज्ञापन

उसने फोन कर घटना की जानकारी विपिन को दी। सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गए। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें