पशु व्यापारी लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
एका क्षेत्र में पशु व्यापारियों के साथ लूट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने एसओजी और रामगढ़ प्रभारी की मदद से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे। बदमाशों से पशु व्यापारियों से लूटी गई नकदी भी बरामद हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोना उर्फ यारवेंद्र, सूरज भदौरिया, अनिल कुमार और राज कुमार है। राजकुमार जसराना क्षेत्र का रहने वाला है। बाकी तीनों बदमाश मैनपुरी जिले के हैं। इनके साथी संदीप यादव, गौरव और अंकित मौका पाकर भाग गए।
पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एका पुलिस ने छह लाख रुपये बरामद करने के साथ ही उस बैग को भी बरामद कर लिया है, जिसमें व्यापारी पैसा रखकर ले जा रहा था। बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइक और तमंचा व कारतूस भी मिले हैं।