फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के गांव चांदपुर में चोरों ने मकान का जंगला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव चांदपुर निवासी ने तोताराम ने बताया कि वह शनिवार-रविवार की रात बच्चों के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात में चोर मकान का जंगला तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद चोर घर में बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और कपड़े आदि चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ है। कुछ सामान मकान में लगे खेत में पड़ा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में तोताराम ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सहावर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि चोरी के मामले रिपोर्ट दर्ज की है। चोरी के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें