मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास खेत में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत गांव पिपरौली के समीप गन्ने के खेत में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सोमवार को गांव चौकड़ा निवासी पप्पू पुत्र भगवान सिंह ने पुलिस को सूचना दी की यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड किनारे गांव पिपरौली में गन्ने के खेत में नर कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि नर कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर एक लोअर है और उस पर प्रेम लिखा हुआ है। जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। ग्रामीणों से नर कंकाल के बारे में पूछताछ की जा रही है।