जंगला और कमरे का गेट तोड़ा
नितिन अग्रवाल ने बताया कि उनके एक कमरे में छोटा जंगला है। चोरों ने पहले मुख्य दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। जब ताला नहीं तोड़ सके तो जंगले को सब्बल सरिया से उखाड़ दिया। इसके बाद अंदर आए। जिस कमरे में अलमारी रखी थी। उसको भी ताला लगाकर गए थे। चोरों ने ताला नहीं खुलने पर दरवाजा ही कुंडी की तरफ से तोड़ दिया।
रेकी करके वारदात को दिया अंजाम
जयपुर हाउस में जिस जगह पर वारदात हुई है, वहां से सौ मीटर की दूरी पर ही थाना जगदीशपुरा की पुलिस चौकी प्रतापपुरा चौराहे पर है। नितिन अग्रवाल को आशंका है कि चोरों ने रेकी करके वारदात को अंजाम दिया है। क्योंकि वो सीधे उस कमरे में ही गए, जिसमें जेवरात और नकदी से भरी अलमारी रखी हुई थी। यह सिर्फ किसी जानकार को ही पता हो सकता है। उन्होंने किसी को कार्यक्रम में जाने की जानकारी नहीं दी थी। उधर, कॉलोनी के लोगों में दहशत है। वह कह रहे हैं कि दिन में गर्मी की वजह से लोग नहीं रहते हैं। इसका फायदा चोरों ने उठा लिया।
कॉलोनी में नहीं लगे हैं कैमरे
सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि कारोबारी के घर में चोरी हुई है। उन्होंने सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी होने के बारे में बताया है। घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। वहीं कॉलोनी में भी आसपास कैमरे नहीं है। जांच की जा रही है। कारोबारी जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।