फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: रोजगार मेले में 204 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी, खुशी से खिले चेहरे

Sat, 23 Apr 2022 06:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रोजगार मेले में 810 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें 204 को नौकरी मिली है। इनमें से 35 छात्रों को 2.70 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है। 
विज्ञापन
रोजगार मेले में इंटरव्यू देता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल और सेवायोजन कार्यालय की ओर से खंदारी परिसर के जेपी सभागार में शनिवार को लगे रोजगार मेले में 204 छात्र-छात्राएं साक्षात्कार में चयनित हुए। इनको नियुक्ति पत्र भी मौके पर दिया गया। 35 छात्रों को 2.70 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर नौकरी मिली। नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। 

विज्ञापन


रोजगार मेले के प्रभारी प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 20 निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया। इसमें दवा कंपनी, होटल एंड रेस्टोरेंट, टेलीकॉम कंपनी, निजी बैंक, पब्लिकेशन संस्थान समेत अन्य कंपनियां शामिल रहीं। इसमें 810 छात्रों ने पंजीकरण किया। 

तीन स्थानों पर साक्षात्कार हुए, जिसमें से 204 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली है। इसमें 1.80 लाख रुपये से 2.70 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज पर छात्रों का नौकरी मिली। इनमें से 35 छात्र-छात्राओं को 2.70 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है। आगे भी इस तरह के रोजगार मेले लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन

छात्र-छात्राएं बोले- अच्छी पहल, रोजगार के मिलेंगे मौके 

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की छात्रा निकिता गोयल ने बताया कि बीकॉम फाइनल की छात्रा हूं, निजी कंपनी में साक्षात्कार दिया। कंपनी के बारे में पूछने के साथ सामान्य ज्ञान की परख भी की। साक्षात्कार अच्छा हुआ। रोजगार मेला छात्र-छात्राओं के लिए फायदेमंद साबित होगा।

इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस की छात्रा गोल्डी यादव ने कहा कि नौकरी में साक्षात्कार कैसे देते हैं, क्या तैयारियां जरूरी होती हैं। इस रोजगार मेले के जरिये जानकारी हुई। नौकरी मिलना ही महत्वपूर्ण नहीं, इससे साक्षात्कार देने से पहले का डर भी समाप्त हो गया। 

आरबीएस कॉलेज के छात्र मनीष कुमार ने बताया कि पहली बार विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के तहत रोजगार मेला लगा है। ये छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगा। शुरुआत में यहां से नौकरी मिलने के बाद आगे के विकल्प भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें