फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात सहित नकदी की पार; पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

Sun, 28 Jan 2024 11:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में चोरों ने बंद घर को अपना निशाना बनाया। घर में घुसकर लाखों के जेवरात सहित नकदी पार कर दी। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 
विज्ञापन
चोर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर से नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। मेन गेट के ताले तोड़कर चोरी की गई। परिवार के लोग गांव गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शाहदरा बगीची निवासी उदयवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पिता का देहांत हो गया था। वह परिवार सहित एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पैतृक गांव यादगारपुर गए थे। इस दौरान घर पर भांजा इंद्रजीत रुका था। शनिवार रात 12 बजे वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने निकल गया। 

घर के मेन गेट पर ताला लगा था। एक घंटे बाद लौटा तो ताला टूटा मिला। चोर घर में रखे छह तोला सोना के जेवरात, 400 ग्राम चांदी और 18 हजार रुपये ले गए। ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें