फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: चोरों ने किसान के घर को बनाया निशाना, 4.50 लाख के जेवर और नकदी चोरी

Tue, 07 Sep 2021 02:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मैनपुरी

सार

पीड़ित ने बताया कि वह सोमवार को एक ट्राली गेंहू बेंचकर आया था, जिसके 78 हजार रुपये घर में रखे थे। जिसे भी चोर ले गए। 
विज्ञापन
पीड़ित किसान के घर में एकत्र ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव गंगरवाला में सोमवार रात चोरों ने एक घर के ताले तोड़ कर करीब 4.50 लाख रुपये जेवर और नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह जब परिजन जागे तो चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गंगरवाला निवासी किसान संजीव कुमार पाल सोमवार की रात खाना खाने के बाद परिजनों के साथ घर के बरामदा में सोए थे। रात में किसी समय चोर घर में दाखिल हो गए और कमरों में रखे बक्सा व अल्मारी के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात अंजाम दी। वारदात के समय सभी परिजन गहरी नींद में सोते रहे। 

किसी को चोरी की भनक तक नहीं लग सकी। मंगलवार की सुबह जब सजीव जागे तो कमरे का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो तीन बक्सा और एक सूटकेस वहां से गायब था। तलाश की गई तो घर से कुछ दूरी पर तीन बक्सा व सूटकेस खाली मिले। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार चोर पांच अंगूठी, तीन चेन, झाले, बच्चे की सोने की चेन, हाय, चांदी की करधनी, पायल व 78 हजार की नकदी सहित करीब 4.50 लाख रुपये की चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित ने जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें