फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कारोबारी के घर के ताले तोड़कर 11 लाख की चोरी, शांति रेजीडेंसी में भी चोरों ने की वारदात

Fri, 04 Feb 2022 08:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

चोरों ने सिकंदरा स्थित आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 में कारोबारी के घर को निशाना बनाया। शांति रेजीडेंसी में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर के घर से रिवॉल्वर और जेवरात चोरी कर ले गए। 
 
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दो दिन में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 में कारोबारी अनूप यादव के घर से तकरीबन 11 लाख की चोरी की। वहीं प्राची टावर पुलिस चौकी के पास स्थित शांति रेजीडेंसी में बिजली विभाग से सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर कप्तान सिंह के घर से लाइसेंसी रिवॉल्वर और दो लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सेक्टर 11 निवासी अनूप यादव का गिलट की पायल में कारीगरी का काम है। गुरुवार को उनकी साली की सगाई थी। इस कारण वो परिवार सहित दिल्ली गए थे। शुक्रवार सुबह घर आए तो मुख्य गेट की कुंडी कटी मिली। कमरों में रखी अलमारी के ताले तोड़कर चोरों ने लॉकर भी खोला था। चोर सात लाख रुपये, 70 ग्राम से अधिक सोने के जेवरात और 1.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोर तकरीबन 11 लाख की चोरी कर ले गए। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में संदिग्ध नजर आ रहे हैं।

पुलिस चौकी के पास घर में चोरी 

वहीं शांति रेजीडेंसी निवासी कप्तान सिंह मध्य प्रदेश बिजली विभाग में चीफ इंजीनियर थे। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में 75 मकान हैं। दो फरवरी की सुबह वो घर से ग्वालियर गए थे। गुरुवार शाम को पड़ोसी ने घर के ताले टूटे देखे। इस पर उन्हें बताया। वह घर आए तो पता चला कि चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ दिया।  इसके बाद रिवॉल्वर, दो लाख के जेवरात और एलईडी ले गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कॉलोनी से चंद कदम की दूरी पर प्राची टावर पुलिस चौकी भी है। कॉलोनी में रात के समय दो गार्ड भी रहते हैं। इसके बावजूद चोरी हो गई। सुरक्षा पर सवाल उठाया। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र से कागजात और प्रश्न पत्र ले गए चोर

शाहगंज में जीआईसी मैदान के सामने मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र है। गुरुवार रात को चोरों ने केंद्र के शटर के ताले तोड़ दिए। इसके बाद कमरों में प्रवेश किया। केंद्र के प्रभारी डाक्अर साहब सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह आए तो ताले टूटे मिले। सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थीं। 

पुस्तकें, जरूरी दस्तावेज, प्रश्न पत्र, फार्म आदि चोरी किए गए हैं। केंद्र में कैश नहीं होता है। चोरों ने दीवार भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इस पर चैनल का ताला तोड़ा। डेढ़ महीने पहले भी चोरी का प्रयास किया था। तब सफल नहीं हुए थे। उन्होनें पुलिस को सूचना दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें