घटना की जानकारी पर ताजगंज थाना की फोर्स पहुंच गई। पुलिस परिजनों को चोरों को पकड़ने का आश्वासन देकर आ गई। थाना ताजगंज प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को भैंस के बाड़े में एक चप्पल मिली। यह चोर की होने का अंदेशा है।
दो घरों में छत के रास्ते से घुसे
गांव में डालचंद की घर के बाहर ही परचून की दुकान है। चार उनके घर में भी घुस गए। यहां से सात सौ रुपये और चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए। तीसरी घटना किन्नू देवी के घर में हुई। चोर तीन हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी ले गए।