फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कार पार्किंग यार्ड से उड़ाई अर्टिगा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोरों के करतूत; आधी रात को हुई वारदात

Tue, 24 Nov 2026 03:07 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के रुनकता में कार्स 24 के पार्किंग यार्ड से चोर ताले तोड़कर एक अर्टिगा कार चोरी कर ले गए। कर्मचारी शनिवार शाम पार्किंग बंद कर घर चले गए थे, अगले दिन सुबह चोरी का पता चला।
 
विज्ञापन
Traffic police, police constable, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में कार पार्किंग यार्ड से चोर कार चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिकंदरा हाईवे पर रुनकता के पास कार्स 24 नाम से कार पार्किंग है। यह कंपनी वित्त का काम भी करती है। घटना शनिवार रात की है।
विज्ञापन


पार्किंग प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम पांच बजे पार्किंग बंद कर अन्य कर्मचारियों के साथ घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दस बजे आकर देखा तो पार्किंग का मुख्य गेट खुला हुआ था, ताले टूटे हुए थे। तथा पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे भी नीचे की ओर झुके हुए थे। अंदर जाकर देखा तो एक अर्टिका कार गायब थी। घटना की सूचना धीरज कुमार ने पुलिस नियंत्रण कक्ष के अलावा रुनकता चौकी पर दी। लेकिन रुनकता पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

सुबह पहुंचे कंपनी के अधिकारी
सोमवार सुबह कंपनी के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की तहरीर रुनकता चौकी पर दी। सोमवार को पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की तो उसमें एक चोर मुंह ढके हुए है और कैमरे को हाथ से नीचे की ओर कर रहा है जबकि उसके अन्य साथी गेट के बाहर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन



पुलिस चौकी के सामने से बाइक चोरी
फतेहाबाद रोड स्थित तोरा चौकी के सामने स्थित मैरिज होम के सामने खड़ी बाइक गायब हो गई। शाम लगभग पांच बजे चौकी के सामने स्थित एक मैरिज होम में रावेन्द्र कुमार शादी में शरीक होने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी बाइक (यूपी 80 ईएच 4230) बाहर खड़ी कर अंदर गए वापस आने पर बाइक गायब थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को चेक किए तो बाइक ले जाते संदिग्ध नजर आ रहे हैं। एकता पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें