फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कार का शीशा खोला और लैपटॉप ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sun, 17 Mar 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कार का शीशा खोलकर चोरों ने लैपटॉप चोरी कर लिया। कार मालिक जब वापस आया तो लैपटॉप गायब देख उसके होश उड़ गए। मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस से शिकायत की गई है।
 
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा थाना क्षेत्र में कार का शीशा खोलकर चोर लैपटॉप सहित जरूरी दस्तावेज उठा ले गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सिकंदरा के पश्चिमपुरी के दीप नगर निवासी उमेश चंद्र का खंदारी पर एक इंस्टीट्यूट है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे ऑफिस बंद कर केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर पर फल लेने गए थे। कार एक दुकान के सामने खड़ी की। थोड़ी देर बाद वहां एक युवक से बात करने के बाद फल की दुकान पर गए। वह फल खरीद रहे थे, इस दौरान कार के बगल में खड़े एक युवक ने कार की पिछली सीट का शीशा खोल लिया।
विज्ञापन


कुछ देर इंतजार के बाद लैपटॉप वाला बैग निकाल ले गया। न्यू आगरा थाना प्रभारी मंयक पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें