फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Police: पुलिसकर्मियों के घरों को चोरों ने बनाया निशाना, तीन आवासों के तोड़ दिए ताले 

Fri, 20 May 2022 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दूसरों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के खुद के घरों के ताले चोरों ने तोड़ दिए। एक दो नहीं बल्कि तीन आवासों को चोरों ने निशाना बनाया। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना शाहगंज पुलिस घटना के बाद सीसीटीवी खंगाल रही है।

 
विज्ञापन
चोरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की  पुलिस लाइन स्थित आवासों को बृहस्पतिवार रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। तीन आवासों के ताले तोड़कर चोरी कर ली, जबकि एक का सिर्फ ताला ही तोड़ पाए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हो  सकी,  जब घर के सदस्य आए। चोरी की जानकारी पर थाना शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की है। आसपास  के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन आगरा में आरटीसी के पास बने पुलिसकर्मियों के आवासों को चोरों ने निशाना बनाया। तीनों ही आवासों पर ताले लगे हुए थे। दो के चोरों ने ताले तोड़ कर चोरी कर ली, जबकि तीसरे  आवास के चोर सिर्फ ताले ही तोड़ सके, उसमें से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हो सकी, जब आसपास के लोगों ने ताले टूटे हुए देखे। मामले की जानकारी थाना शाहगंज पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंचे थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आवास आरटीसी के पास बने हुए हैं। इनमें चोरी की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है, जिन आवासों में चोरी की बात कही गई है, उनमें अभी पुलिस कर्मियों के परिजन आए नहीं है, उनके आने पर ही चोरी में क्या सामान गया, इसका पता चल सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें